कार्यस्थल पर लैंगिक भेदभाव पर शोध के लिए क्लॉडिया गोल्डिन को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 09 Oct 2023 09:21 PM
कार्यस्थल पर लैंगिक भेदभाव पर शोध के लिए क्लॉडिया गोल्डिन को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार
ऑडियो सुनें

स्टॉकहोम. हार्वर्ड विश्वविद्यालय की प्रोफेसर क्लॉडिया गोल्डिन को श्रम बाजार में स्त्री-पुरुष के बीच भेदभाव संबंधी समझ को बेहतर बनाने के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है. ‘रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज’ के महासचिव हैंस एलेग्रेन ने सोमवार को यहां पुरस्कार की घोषणा की. गोल्डिन अर्थशास्त्र के क्षेत्र में 93 नोबेल पुरस्कार विजेताओं में यह सम्मान प्राप्त करने वाली तीसरी महिला हैं.

गोल्डिन ने 200 वर्षों में कार्यस्थल पर महिलाओं की भागीदारी का अध्ययन किया, जिसमें पाया गया कि निरंतर आर्थिक प्रगति के बावजूद महिलाओं का वेतन पुरुषों के समान नहीं रहा. उन्होंने पाया कि महिलाओं का पुरुषों के मुकाबले उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी लैंगिक भेदभाव बरकरार है.

गोल्डिन ने कहा, ”मैं सदैव आशावादी रही हूं. लेकिन, जब मैं आंकड़ों को देखती हूं, तो मुझे लगता है कि अमेरिका में कुछ ऐसा हुआ है कि 1990 के दशक में, महिलाओं के लिए हमारी श्रम शक्ति भागीदारी दर दुनिया में सबसे ज्यादा थी, और अब यह दुनिया में सबसे ज्यादा नहीं है.” अर्थशास्त्र के क्षेत्र में पुरस्कार विजेता का चयन करने वाली समिति के प्रमुख जैकब स्वैनसन ने कहा, ”श्रम बाजार में महिलाओं की भूमिका को समझना समाज के लिए महत्वपूर्ण है. क्लॉडिया गोल्डिन के अभूतपूर्व शोध के लिए धन्यवाद, अब हम अंर्तिनहित कारकों के बारे में और अधिक जानते हैं तथा भविष्य में किन बाधाओं को दूर करने की आवश्यकता हो सकती है.”

पुरस्कार समिति के सदस्य रैंडी एच. ने कहा कि गोल्डिन समाधान पेश नहीं करती हैं, लेकिन उनका शोध नीति निर्माताओं को समस्या से निपटने में मददगार साबित हो सकता है. उन्होंने कहा, ”गोल्डिन (श्रम बाजार में) लैंगिक भेदभाव के मूल स्रोत पर ध्यान आर्किषत करती हैं और यह भी कि समय के साथ तथा विकास के क्रम में इसमें किस तरह बदलाव आया. इसलिए, कोई एक नीति काफी नहीं है.”

एलेग्रेन ने बताया कि पुरस्कार की घोषणा के बाद 77 वर्षीय गोल्डिन ”आश्चर्यचकित और बेहद खुश” नजर आईं. नोबेल पुरस्कार के तहत विजेता को 10 लाख डॉलर का पुरस्कार दिया जाता है. दिसंबर में ओस्लो और स्टॉकहोम में होने वाले पुरस्कार समारोहों में विजेताओं को 18 कैरट का स्वर्ण पदक और एक डिप्लोमा भी दिया जाता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu