रायबकिना को हराकर कोलिन्स बनीं मियामी ओपन चैम्पियन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 31 Mar 2024 08:21 PM
रायबकिना को हराकर कोलिन्स बनीं मियामी ओपन चैम्पियन
ऑडियो सुनें

मियामी गार्डन्स. डेनिएल कोलिन्स ने मियामी ओपन टेनिस में विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज ऐलेना रायबकिना को 7-5, 6-3 से हराकर अपने घरेलू मैदान पर महिला एकल खिताब पर कब्जा किया. तीस साल की कोलिन्स आखिरी बार इस टूर्नामेंट में खेल रही है. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में घोषणा की थी कि यह उनका आखिरी सत्र होगा क्योंकि वह ‘एंडोमेट्रियोसिस’ से पीड़ित हैं. यह एक दर्दनाक बीमारी है जो गर्भाशय को प्रभावित करती है. स्टेडियम में आंद्रे अगासी और मार्टिना नवरातिलोवा की मौजूदगी के बीच विश्व रैंकिंग में 59वें स्थान पर काबिज कोलिन्स अपने बैकहैंड से क्रॉसकोर्ट विनर लगाने के बाद 10 सेकंड तक कोर्ट पर लेटी रही.

कोलिन्स ने इस यादगार जीत के बाद कहा, ” इस जीत के लिए मुझे पूरा जोर लगाना पड़ा और ऐलेना ने मैच के दौरान मेरी कड़ी परीक्षा ली. मैं आखिर में इस बात को लेकर शुक्रगुजार हूं कि उसे पछाड़ सकी.” टूर्नामेंट की इस गैरवरीय खिलाड़ी ने कहा, ” प्रशंसकों के लिए, मैंने बहुत टेनिस खेला है, कुछ फाइनल खेले हैं, लेकिन इसके करीब कुछ भी नहीं था.” कोलिन्स के करियर का यह तीसरा जबकि मास्टर्स 1000 स्तर का पहला खिताब है. वह इससे पहले सैन जोस में 2021 में चैंपियन बनीं थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu