हास्य फिल्मों में अभिनेताओं के मुकाबले अभिनेत्रियों के लिए गुंजाइश कम होती है: कियारा आडवाणी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 12 May 2022 06:52 PM
हास्य फिल्मों में अभिनेताओं के मुकाबले अभिनेत्रियों के लिए गुंजाइश कम होती है: कियारा आडवाणी
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने कहा कि हास्य फिल्मों में अभिनेताओं की तुलना में अभिनेत्रियों के लिए अपनी छाप छोड़ने की गुंजाइश कम होती है. कियारा आडवाणी ने 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘गुड न्यूज’ में अभिनय किया था और उनकी आगामी फिल्म ‘भूल भुलैया-दो’ हॉरर और हास्य फिल्म है. अभिनेत्री ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि ‘क्वीन’ या ‘तनु वेड्स मनु’ जैसी कुछेक महिला प्रधान फिल्मों को छोड़कर हिंदी हास्य फिल्मों में महिला किरदार अपेक्षाकृत उतने महत्वपूर्ण नहीं होते.

उन्होंने कहा, ‘‘इससे निश्चित ही निराशा होती है. संभवत: अब समय आ गया है कि आप बोलना शुरू करें और अपने निर्देशक को बताएं कि आप और अधिक चाहते हैं. हो सकता है कि अब मैं ऐसा करना शुरू कर दूं.’’ ‘भूल भुलैया-दो’ का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है. बज्मी ‘नो एंट्री’, ‘सिंह इज किंग’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. टी-सीरीज और सिने वन स्टूडियोज के बैनर तले भूषण कुमार, मुराद खेतानी और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित ‘भूल भुलैया-दो’ 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu