
नोंगपोह. कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ सोमवार को मेघालय पहुंची. राहुल गांधी की अगुवाई में यह यात्रा दोपहर बाद असम के मोरीगांव जिले से मेघालय में दाखिल हुई. राज्य की सीमा में प्रवेश करने के तुरंत बाद राहुल गांधी और पार्टी के कई नेताओं ने री भोई जिले के मुख्यालय शहर नोंगपोह के पास एक पदयात्रा में भाग लिया.
वह री भोई जिले के बर्नीहाट में रात बिताने से पहले नोंगपोह में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित की जाने वाली एक सार्वजनिक बैठक में भी भाग लेंगे. यह यात्रा असम दौरे के अपने अंतिम चरण के लिए मंगलवार को फिर से असम में दाखिल होगी. राहुल गांधी का मंगलवार सुबह असम-मेघालय सीमा पर युवाओं के साथ बातचीत में शामिल होने का कार्यक्रम है.



