संवैधानिक संस्थाएं केंद्र सरकार की ‘कठपुतली’ बन गई हैं: हेमंत सोरेन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 21 Oct 2024 10:24 PM
संवैधानिक संस्थाएं केंद्र सरकार की ‘कठपुतली’ बन गई हैं: हेमंत सोरेन
ऑडियो सुनें

गढ़वा. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाएं भाजपा के लिए काम कर रही हैं और वे केंद्र सरकार की ‘कठपुतली’ बनकर रह गई हैं. गढ़वा जिले से विधानसभा चुनाव के लिए अभियान की शुरुआत करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता ने कहा कि यह चुनाव राज्य और इसके लोगों के अधिकारों और सम्मान के बारे में है.

सोरेन ने यह भी कहा कि चुनाव की घोषणा तय समय से पहले कर दी गई और उनकी सरकार को ‘निर्धारित कार्यकाल भी पूरा नहीं करने दिया गया.” राज्य में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 13 नवंबर और 20 नवंबर को होगा और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी.

उन्होंने गढ़वा शहर में झामुमो के मिथिलेश कुमार ठाकुर को वोट दिलाने के लिए एक रैली में उन्होंने कहा,”यह किसी से छिपा नहीं है कि संवैधानिक संस्थाएं भाजपा के लिए काम कर रही हैं और केंद्र सरकार की कठपुतली बन गई हैं. भाजपा के खिलाफ उठने वाली आवाजों को दबाया जा रहा है. मैं इसका जीता जागता उदाहरण हूं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu