कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार! भारत में 24 घंटे में सामने आए 2151 नए केस, 6 महीने में सबसे ज्यादा

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 29 Mar 2023 01:08 PM
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: देशभर में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अब एक बार फिर कोरोना वायरस भारत में डराने लगा है। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं।

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले एक बार फिर से डराने लगे हैं। भारत में पिछले 24 घंटे में 2,151 नए COVID-19 केस सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 44,709,676 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 11,903 पर पहुंच गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 5,30,841 है। भारत में संक्रमण की दैनिक दर 1.51 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 1.53 प्रतिशत है।

अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 11,903 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.78 प्रतिशत है। अभी तक कुल 4,41,66,925 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav