‘क्रू’ ने शुरुआती सप्ताहांत में 62.53 करोड़ रुपये की कमाई की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 01 Apr 2024 08:06 PM
‘क्रू’ ने शुरुआती सप्ताहांत में 62.53 करोड़ रुपये की कमाई की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सैनन अभिनीत ‘क्रू’ फिल्म ने अपने शुरुआती सप्ताहांत में दुनिया भर के सिनेमा घरों की टिकट खिड़की पर 62.53 करोड़ रुपये की कमाई की. निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी. शुक्रवार को रिलीज इस कॉमेडी फिल्म ने तीसरे दिन 21.40 करोड़ रुपये की कमाई की. इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा भी अहम किरदार में हैं.

‘लूटकेस’ फिल्म से मशहूर हुए राजेश ए कृष्णन द्वारा निर्देशित ‘क्रू’ में तीन एयर होस्टेस की कहानी दिखाई गई है, जिनका किरदार तब्बू, करीना और कृति ने निभाया है. फिल्म में दिखाया गया है कि ये तीनों एयरलाइन के आर्थिक रूप से खस्ताहाल होने की खबरों के बीच वेतन नहीं मिलने पर अपने गुजारे के लिए किस तरह संघर्ष करती हैं. निर्माता कंपनी ‘बालाजी मोशन पिक्चर्स’ ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर फिल्म की कमाई की जानकारी साझा की. पोस्ट में कहा, ”दुनियाभर के सिनोमा घरों की टिकट खिड़की पर फिल्म ने पिछले तीन दिनों में 62.53 करोड़ रुपये की कमाई की.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu