छात्रों को ‘चरक’ शपथ दिलाने पर तमिलनाडु के मेडिकल कॉलेज के डीन को पद से हटाया गया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 01 May 2022 07:53 PM
छात्रों को ‘चरक’ शपथ दिलाने पर तमिलनाडु के मेडिकल कॉलेज के डीन को पद से हटाया गया
ऑडियो सुनें

चेन्नई. मदुरै सरकारी मेडिकल कॉलेज के डीन को पद से हटा दिया गया और प्रतीक्षा सूची में रखा गया है क्योंकि कॉलेज में प्रवेश पाए नए छात्रों को ‘हिप्पोक्रेटिक’ शपथ के स्थान पर ‘महर्षि चरक शपथ’ दिलाई गई थी. तमिलनाडु सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी.
इस संबंध में एक विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं. सरकार की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि कॉलेज में शनिवार को मर्हिष चरक शपथ दिलाई गई जो कि बेहद निंदनीय था, इसलिए मदुरै कॉलेज के डीन डॉ ए रतिनवेल को पद से हटा दिया गया है और उन्हें प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है.

स्वास्थ्य मंत्री मा. सुब्रमण्यन की ओर से इस संबंध में नियम तोड़ने तथा छात्रों को चरक शपथ दिलाने के लिए विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं. सरकार ने कहा कि सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों के प्रमुखों को सलाह दी जाती है कि वे हमेशा हिप्पोक्रेटिक शपथ दिलाने के नियम का पालन करें. गौरतलब है कि हाल में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने सुझाव दिया था कि हिप्पोक्रेटिक शपथ के स्थान पर मर्हिष चरक शपथ दिलाई जानी चाहिए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने संसद में कहा था कि मर्हिष चरक शपथ वैकल्पिक होगी और चिकित्सा छात्रों के लिए बाध्यकारी नहीं होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu