दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा घोषणा पत्र के लिए लोगों की राय लेगी…

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 02 Dec 2024 04:07 PM
दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा घोषणा पत्र के लिए लोगों की राय लेगी…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रामवीर ंिसह बिधूड़ी ने सोमवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए ‘‘मेरी दिल्ली मेरा संकल्प भाजपा’’ थीम के तहत अपने घोषणा पत्र के लिए यह पांच दिसंबर से समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क साधेगी।

दक्षिण दिल्ली से सांसद ने यहां संवाददाता सम्मेलन में एक फोन नंबर भी जारी कर पार्टी के घोषणा पत्र के लिए सोशल मीडिया के जरिये सुझाव आमंत्रित किए। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश भाजपा की घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा क्षेत्रों में और जिला स्तर पर समाज के विभिन्न वर्गों के साथ बैठक की जाएगी।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं घोषणा पत्र समिति के सदस्यों को दिल्ली के विभिन्न लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों का प्रभार दिया गया है। इनमें प्रवेश वर्मा को चांदनी चौक, अरंिवदर ंिसह लवली को नयी दिल्ली, सतीश उपाध्याय को पूर्वी दिल्ली, कैलाश गहलोत और अभिषेक टंडन को दक्षिण दिल्ली तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और विजय गोयल को उत्तर पश्चिम दिल्ली का प्रभार दिया गया है।

बिधूड़ी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी पार्टी घोषणा पत्र के लिए लोगों की प्रतिक्रियाएं प्राप्त करने संबंधी विभिन्न गतिविधियों के समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव फरवरी 2025 में होना है।
बिधूड़ी ने कहा कि लोगों की प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए प्रत्येक जिले में वीडियो वाहन तैनात किये जाएंगे। प्रदेश भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा सात दिसंबर को वीडियो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

बिधूड़ी ने इन दावों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरंिवद केजरीवाल की आलोचना की कि सत्ता में आने पर भाजपा मुफ्त बिजली, पानी और महिलाओं के लिए बस यात्रा जैसी सुविधाएं खत्म कर देगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital