दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच वाटसन ने संकेत दिये, बीमार साव IPL से बाहर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 12 May 2022 10:05 PM
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच वाटसन ने संकेत दिये, बीमार साव IPL से बाहर
ऑडियो सुनें

मुंबई. दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव के टीम के अगले दो लीग मैचों में उपलब्ध होने की संभावना नहीं है क्योंकि सहायक कोच शेन वाटसन ने गुरुवार को कहा कि ‘उन्हें पिछले दो हफ्तों से बुखार आ रहा है’. साव टीम के पिछले तीन मैचों में नहीं खेल पाये हैं और कप्तान ऋषभ पंत ने भी कहा था कि साव को टाइफाइड हो गया है.

साव को बुखार था और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह एक मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में खेले थे.
वाटसन ने ‘ग्रेड क्रिकेटर’ से कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि जांच में क्या पता चला है. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन उसे पिछले दो हफ्तों से बुखार था इसलिए इसके कारण का पता करना था कि उन्हें क्या हुआ है. ’’ वाटसन ने कहा, ‘‘उनका नहीं खेलना हमारा नुकसान होगा. उम्मीद करता हूं कि वह जल्द ही स्वस्थ हो जायें लेकिन दुर्भाग्य से वह हमारे अंतिम दो मैचों तक फिट नहीं हो सकेंगे. ’’

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu