अपनी छवि और भाजपा नेता को बचाने के लिए युवती का चरित्र हनन कर रही है दिल्ली पुलिस: अलका लांबा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 04 Jan 2023 06:14 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के कंझावला इलाके में हुई घटना को लेकर अपनी छवि और भारतीय जनता पार्टी के एक आरोपी नेता को बचाने के लिए पुलिस पीड़ित युवती का चरित्र हनन कर रही है. पार्टी नेता अलका लांबा ने यह भी कहा कि इस मामले की सुनवाई त्वरित अदालत में हो और तीन महीने के भीतर सुनवाई पूरी की जाए ताकि दोषियों को सजा मिले और यह आगे के लिए एक नजीर बन सके.

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि 2012 में ‘निर्भया’ मामले के समय जिन लोगों ने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन ंिसह और मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का इस्तीफा मांगा था, वे आज दिल्ली और केंद्र की सत्ता में हैं, लेकिन वे अब न इस्तीफा मांग रहे हैं और न ही दे रहे हैं.

अलका ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘एक दशक पहले जिन्होंने राजधानी दिल्ली को ‘रेप कैपिटल आॅफ इंडिया’ कहा था, आज वही राजनीतिक दल – भाजपा और आम आदमी पार्टी सत्ता में हैं. उनका दिया हुआ ‘रेप कैपिटल आॅफ इंडिया’ का तमगा एक दशक बाद भी बरकरार है.’’ उनका कहना था, ‘‘ पुलिस इस मामले को लगातार क्यों कमजोर कर रही है? दिल्ली पुलिस पर दबाव है क्योंकि इस अपराध में शामिल एक व्यक्ति का नाम मनोज मित्तल है. कौन है मनोज मित्तल? मनोज मित्तल दिल्ली के मंगोलपुरी में भाजपा का सह-संयोजक है.

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भजापा के दबाव में दिल्ली पुलिस भाजपा के इस नेता को बचाने के लिए मामले को कमजोर कर रही है.’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘निधि नामक युवती को घटना के तीन दिनों बाद दिल्ली पुलिस मीडिया के सामने लाती है और बयान दिलवाती है. पुलिस अपनी छवि बचाने और भाजपा नेता को बचाने के लिए पीड़िता का चरित्र हनन कर रही है.’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली को एक ऐसा पुलिस आयुक्त चाहिए जो राजधानी के चप्पे-चप्पे को जानता हो और अपराध पर अंकुश लगा सके. उन्होंने यह सवाल किया कि अब तक किसी जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई? अलका ने कहा, ‘‘हमारी मांग है कि इस मामले में निष्पक्षता से जांच पूरी की जाए, त्वरित अदालत में मामला चलाया जाए और तीन महीने में सुनवाई पूरी हो.’’

गौरतलब है कि नया साल शुरू होने के कुछ घंटों के भीतर बाहरी दिल्ली के कंझावला इलाके में 20 साल की युवती को कार से करीब 12 किलोमीटर तक घसीटने की घटना हुई जिसमें युवती की मौत हो गई. पुलिस ने इस संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu