दिल्ली पुलिस ने साइबर धोखेबाजों के खिलाफ जनता को आगाह किया

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 23 Sep 2025 05:36 PM
दिल्ली पुलिस ने साइबर धोखेबाजों के खिलाफ जनता को आगाह किया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने लालच देकर या भय दिखाकर निर्दोष नागरिकों को ठगने वाले साइबर अपराधियों के प्रति जनता को सतर्क रहने को कहा। रोहिणी में एक निजी फाइनेंस कंपनी में आयोजित धोखाधड़ी जागरुकता कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त (रेलवे) केपीएस मल्होत्रा ??ने कहा कि यदि लोग सतर्क रहें, तो ज्यादातर साइबर अपराधों को रोका जा सकता है।

न्होंने कहा, ‘‘ जब लोग निवेश पर बहुत ज्यादा रिटर्न की उम्मीद करते हैं, तो वे लालच का शिकार हो जाते हैं। जब वे नकली बैंक अधिकारी या पुलिसकर्मी पर भरोसा करते हैं, तो वे धोखा खा जाते हैं और जब ये धोखेबाज डराते हैं, तो लोग डर से संवेदनशील जानकारी साझा करते हैं।’’ मल्होत्रा ??ने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर ‘‘गुड मॉर्निंग’’ जैसे संदेश वाली किसी तस्वीर का भी इस्तेमाल खाते की जानकारी हासिल करने में किया जा सकता है।

विशेष प्रकोष्ठ के एसीपी एच एस रंधावा ने लोगों से कोविड-19 के दौरान अपनाई गई ‘सोशल डिस्टेंंिसग’ की तरह ही ‘इंफॉरमेशन डिस्टेंंिसग’ का आग्रह किया है। उन्होंने कार्यस्थल, व्यक्तिगत और सोशल मीडिया अकाउंट के लिए अलग-अलग ईमेल का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। उन्होंने नागरिकों को मज़बूत पासवर्ड रखने, और संदिग्ध ंिलक पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital