एयर इंडिया की दुबई-दिल्ली उड़ान में हुई घटना की जांच कर रहा है डीजीसीए

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 21 Apr 2023 12:40 PM
एयर इंडिया की दुबई-दिल्ली उड़ान में हुई घटना की जांच कर रहा है डीजीसीए
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: विमानन नियामक डीजीसीए 27 फरवरी को एयर इंडिया की दुबई-दिल्ली उड़ान के दौरान एक पायलट के महिला मित्र को कॉकपिट में जाने की अनुमति देने की जांच कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए एयरलाइन भी जांच कर रही है।

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि एयरलाइन यात्रियों की सुरक्षा और देखभाल से संबंधित पहलुओं में कमी को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और इस घटना के संबंध में जरूरी कार्रवाई करेगी। खबरों के मुताबिक यह घटना 27 फरवरी को हुई थी और दुबई-दिल्ली उड़ान के चालक दल के एक सदस्य ने नागर उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से शिकायत की थी।

डीजीसीए के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि नियामक मामले की जांच कर रहा है। अधिकारी ने कहा कि जांच दल तकनीकी और सुरक्षा के नजरिए से प्रासंगिक तथ्यों की जांच करेगा। उड़ान के पायलट ने एक महिला मित्र को कॉकपिट में जाने की अनुमति दी थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav