हरदा में पटाखा कारखाने में विस्फोट के एक दिन बाद जिला कलेक्टर, एसपी का तबादला

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 07 Feb 2024 10:32 PM
हरदा में पटाखा कारखाने में विस्फोट के एक दिन बाद जिला कलेक्टर, एसपी का तबादला
ऑडियो सुनें

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने हरदा में एक पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट के एक दिन बाद बुधवार को जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) का तबादला कर दिया. इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं. सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने शाम को एक आदेश जारी कर हरदा के जिला कलेक्टर ऋषि गर्ग का तबादला कर दिया.

इसमें कहा गया है कि आईएएस अधिकारी को उप सचिव बनाया गया है. गर्ग अपनी नई प्रशासनिक भूमिका में राज्य की राजधानी भोपाल में तैनात होंगे. इससे पहले दिन में राज्य के गृह विभाग ने हरदा के एसपी संजीव कंचन का तबादला आदेश जारी किया.
आदेश में कहा गया है कि आईपीएस अधिकारी को भोपाल में राज्य पुलिस मुख्यालय में सहायक महानिरीक्षक (एआईजी) के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है.

भोपाल से लगभग 150 किलोमीटर दूर हरदा शहर के बैरागढ़ इलाके में स्थित पटाखा कारखाने में मंगलवार सुबह विस्फोट हुआ और भीषण आग लग गई. राज्य सरकार ने विस्फोट की विस्तृत जांच करने के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu