दिवाली अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 19 Oct 2025 08:11 PM
दिवाली अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने रविवार को दिवाली की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार अज्ञानता पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है. अपने संदेश में उन्होंने कहा, “दीपावली ऐसा समय होता है जब उदारता , दानशीलता, और सबको साथ लेकर चलने के जो मूल्य हमारी सभ्यता और संस्कृति में गहराई से बसे हुए हैं, वे पूरी तरह उजागर होते हैं. हम इस समय जरूरतमंदों और गरीबों की मदद करते हैं और अपने साथ उनका भी सहारा बनते हैं.”

राधाकृष्णन ने कहा, “इस वर्ष, जब हम दीपावली मना रहे हैं, तो आइए हम सभी नकारात्मकता और अधर्म को त्यागकर सकारात्मकता और धर्म को अपनाएं, न केवल अपने व्यक्तिगत हित के लिए, बल्कि राष्ट्र की समग्र प्रगति के लिए भी.” इसके अलावा, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उनकी पत्नी और बेटी ने रविवार को उपराष्ट्रपति आवास में राधाकृष्णन से मुलाकात की और उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं दीं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu