नकली शराब इकाई के संचालन के आरोप में चिकित्सक और पांच अन्य गिरफ्तार…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 09 Dec 2023 12:48 PM
नकली शराब इकाई के संचालन के आरोप में चिकित्सक और पांच अन्य गिरफ्तार…
ऑडियो सुनें

त्रिशूर: केरल के त्रिशूर में एक रेस्तरां के पीछे नकली शराब बनाने की इकाई के संचालन के आरोप में 44 वर्षीय चिकित्सक और पांच अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। आबकारी अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इरिनजालाकुडा के निवासी एलोपैथी चिकित्सक अनूप के नेतृत्व वाला गिरोह कुछ समय से यहां पेंिरगोटुकारा में इकाई का संचालन कर रहा था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उत्पाद आयुक्त के दस्ते को नकली शराब बनाने वाली इकाई के बारे में गुप्त सूचना मिली थी।

गुप्त सूचना के आधार पर, त्रिशूर के आबकारी क्षेत्र निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों की एक टीम ने अचानक छापेमारी की और आरोपियों को पकड़ लिया। अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”छापेमारी के दौरान कुल 1,072 लीटर नकली शराब, दो कार और एक एयर गन जब्त की गई।” अधिकारी ने कहा कि पूछताछ जारी है और उसके बाद विस्तृत जानकारी दी जा सकती है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav