दुर्ग: अंधविश्वास के चलते एक व्यक्ति ने दादी की हत्या करने के बाद आत्महत्या की कोशिश की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 20 Oct 2024 06:42 PM
दुर्ग: अंधविश्वास के चलते एक व्यक्ति ने दादी की हत्या करने के बाद आत्महत्या की कोशिश की
ऑडियो सुनें

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मानव बलि का एक संदिग्ध मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी दादी की कथित तौर पर हत्या कर उनका खून शिवलिंग पर चढ़ाया और फिर आत्महत्या की कोशिश की. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. धमधा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी संजय पुंढीर ने कहा कि नंदिनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ननकट्टी गांव में शनिवार शाम हुई इस घटना का कारण अंधविश्वास प्रतीत होता है.

स्थानीय निवासियों से सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और रुक्मणि गोस्वामी (70) नामक महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. अधिकारी ने कहा कि आरोपी गुलशन गोस्वामी (30) गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. उन्होंने कहा कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार गुलशन भगवान शिव के मंदिर के निकट एक कमरे में अपनी दादी के साथ रहता था और रोजाना पूजा के लिए मंदिर जाता था.

अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम को उसने कथित तौर पर घर में रखे त्रिशूल से दादी की हत्या कर दी और उनका रक्त मंदिर ले जाकर शिवलिंग पर चढ़ा दिया. उन्होंने कहा कि वह व्यक्ति घर लौटा और अपनी गर्दन पर वही त्रिशूल मारकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. अधिकारी ने कहा कि गुलशन को राज्य की राजधानी रायपुर में स्थित अखिल भारतीय आयुर्वज्ञिान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है. पुंढीर ने कहा, ह्लप्रथम दृष्टया यह अंधविश्वास का एक मामला प्रतीत होता है. इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu