महाराष्ट्र में पहले ‘डबल इंजन’ की सरकार थी अब इसे तीन-पहिये वाला ऑटो-रिक्शा बना दिया गया: भूपेश बघेल

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में विभाजन और अजित पवार के एकनाथ शिंदे नीत महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने पर यह “डबल इंजन” की सरकार से “तीन-पहिये” वाला ऑटो-रिक्शा बन गया है.
गौरतलब है कि पवार ने आज महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि उनकी पार्टी के आठ सहर्किमयों को शिंदे सरकार में मंत्री बनाया गया.

बघेल ने महाराष्ट्र सरकार में और उथल-पुथल होने का दावा करते हुए कहा, “मैंने देखा कि देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार एक दूसरे के साथ बैठे हुए थे और मुस्कुरा रहे थे,जबकि राज्यपाल के दूसरी ओर बैठे मुख्यमंत्री शिंदे निराश लग रहे थे.” उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “पिछली बार, शिवसेना में विभाजन हुआ था और इस बार यह राकांपा में हुआ है. पहले, डबल इंजन की सरकार थी और अब यह तीन पहिये वाला ऑटोरिक्शा है.” बघेल ने यह भी कहा कि राकांपा प्रमुख शरद पवार ने अभी “अपने पत्ते नहीं खोले हैं”. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने दावा किया, “अभी और उथल-पुथल होगी. लोगों को इस तरह का विकास पसंद नहीं हैं और इसका असर भविष्य में दिखेगा.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button