ईजमाईट्रिप ने मालदीव की बुकिंग फिर से शुरू करने पर कांग्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट का दिया जवाब

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 02 Jun 2024 07:53 PM
ईजमाईट्रिप ने मालदीव की बुकिंग फिर से शुरू करने पर कांग्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट का दिया जवाब
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. ईजमाईट्रिप के सीईओ निशांत पिट्टी ने मंच के जरिए मालदीव के लिए हवाई यात्रा के टिकट फिर से बुक करने को लेकर हुए विवाद पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने माना कि 16-26 मई के बीच कुछ बुकिंग हुई थीं, लेकिन कंपनी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें हटा दिया. इससे पहले केरल कांग्रेस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर ईजमाईट्रिप से सवाल पूछे थे, जिस पर यह प्रतिक्रिया आई. दरअसल कंपनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्थन करते हुए अपने मंच से मालदीव को हटाने की घोषणा की थी. पिट्टी ने इस बात पर जोर दिया कि ईजमाईट्रिप का राष्ट्रवादी नजरिया कभी नहीं बदलेगा. उन्होंने एक्स पर केरल कांग्रेस के पोस्ट का जवाब दिया.

पिट्टी ने दावा किया कि अन्य चीनी स्वामित्व वाले यात्रा पोर्टल बिना किसी रुकावट के मालदीव का प्रचार कर रहे हैं, सिर्फ ईजमाईट्रिप पर ही ध्यान क्यों दिया जा रहा है. उन्होंने कहा, ”हम पिछले 16 सालों से बिना किसी विदेशी निवेश के सेवा कर रहे हैं. हां, आप सही कह रहे हैं, कुछ भी स्थायी नहीं है — पैसा आता-जाता रहेगा. लेकिन हमारा राष्ट्रवादी नजरिया कभी नहीं बदलेगा.” कंपनी ने जनवरी में मालदीव के लिए बुकिंग रोक दी थी, जब मालदीव के तीन मंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद उनके बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu