रचनात्मक समुदाय पर अच्छा प्रदर्शन न करने का दोष मढ़ना आसान, पर उनका डर कोई नहीं देखता : अमिताभ

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 23 May 2023 04:09 PM
रचनात्मक समुदाय पर अच्छा प्रदर्शन न करने का दोष मढ़ना आसान, पर उनका डर कोई नहीं देखता : अमिताभ
ऑडियो सुनें

मुंबई: मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को कहा कि रचनात्मक समुदाय पर अक्सर बेहतर प्रदर्शन नहीं करने और अनैतिक आचरण अपनाने का दोष मढ़ दिया जाता है, लेकिन इस बारे में कोई गौर नहीं करता कि कोई कलाकार किस डर से गुजरता है।

अमिताभ (80) ने अपने ब्लॉग पर यह टिप्पणी की और उन मुद्दों का जिक्र किया, जिनका कलाकारों को सामना करना पड़ता है।
उन्होंने लिखा, ‘‘बाहरी व्यक्ति के लिए रचनात्मक समुदाय पर दोषारोपण, बेहतर प्रदर्शन नहीं करने, अनैतिक आचरण अपनाने के आरोप लगाना सबसे आसान काम है… लेकिन यह शायद ही कभी समझा जाता है कि कलाकार रचनात्मक कार्य के लिए अपनी खोज में क्या करते हैं… ।’’

अमिताभ ने कहा, ‘‘वे धारणा पर जीते हैं… हम डर में जीते हैं… हमारा डर सीमित नहीं है, जैसा माना जाता है… इसके कई पहलू हैं, जिनसे कई लोग अनजान हैं… इसका दोष किसे दिया जाए, बहस में मूल्यवान समय क्यों बर्बाद करना… इसे देखें और छोड़ दें… अपने रचनात्मक कार्य की ओर बढ़ें।’’ उन्होंने कहा कि ज्यादातर समय, कलाकारों की आलोचना करने वाला व्यक्ति वास्तव में समुदाय का ही हिस्सा होता है।

अमिताभ जल्दी ही ‘सेक्शन 84’ और ‘प्रोजेक्ट के’ जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे। ‘प्रोजेक्ट के’ में उनके साथ प्रभास और दीपिका पादुकोण अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं, ‘सेक्शन 84’ अदालती कार्यवाही पर आधारित फिल्म है, जिसमें डायना पेंटी, अभिषेक बनर्जी और निमरत कौर को भी अहम भूमिकाओं में लिया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav