मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा के परिवार से ईडी कर रही पूछताछ…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 06 Sep 2023 02:01 PM
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा  के परिवार से ईडी कर रही पूछताछ…
ऑडियो सुनें

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा के परिवार से ED आज पूछताछ कर रही है. जिसकी जानकारी विनोद वर्मा ने ट्वीट कर दी और लिखा कि ईडी ने अब मेरे परिवार को बुला लिया है। मैं दोनों बेटों पुनर्वसु, तथागत और बहनोई तुकेंद्र वर्मा को ईडी के दफ़्तर छोड़ आया हूं। कल मेरी पत्नी जया को बुलाया गया है। केंद्र सरकार के इशारे पर एजेंसियां चाहे जो कर लें वे@bhupeshbaghelजी और उनकी टीम के हौसले नहीं तोड़ सकतीं।

बता दें कि ईडी ने मुख्‍यमंत्री के सलाहकार वर्मा और सीएम के दो ओएसडी के यहां 23 अगस्‍त को छापा मारा था। इसके बाद 28 अगस्‍त को उन्‍हें पूछाताछ के लिए ईडी कार्यालय बुलाया गया था अब ईडी ने बेटों को तलब किया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav