पानी से घिरे एक टावर पर फंसे लंगूरों को निकालने की कोशिश जारी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 21 Jul 2022 07:22 PM
पानी से घिरे एक टावर पर फंसे लंगूरों को निकालने की कोशिश जारी
ऑडियो सुनें

नागपुर. महाराष्ट्र के नागपुर जिले के महुर्जरी गांव में सात लंगूर पांच दिनों से एक ‘हाई पावर ट्रांसमिशन टावर’ पर फंसे हुए हैं, क्योंकि आसपास पानी भरे होने के कारण वे टावर से उतर नहीं पा रहे हैं. अब बचाव दल ने उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए टावर के पास एक कृत्रिम पुल बनाया है.

वन अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि लंगूरों को निकालने की कोशिश जारी है. उन्हें रस्सियों और नौका की मदद से भी निकालने की कोशिश की गई थी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली. राज्य वन्यजीव सलाहकार बोर्ड के सदस्य कुंदन हैत ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बांस से बनी चादरों, डंडियों के जाल, पेड़ों की सूखी शाखाओं और खाली ड्रमों से बाढ़ के पानी के ऊपर 200 मीटर लंबा कृत्रिम पुल बनाया गया है. बचाककर्मी उम्मीद कर रहे हैं कि लंगूर टावर से उतरकर, इस पुल के जरिये पानी के पार आ जाएंगे.

लंगूरों को निकालने के लिए वन विभाग, नागपुर नगर निगम की अग्निशमन इकाई, राज्य वन्यजीव सलाहकार बोर्ड और यहां के जंगली जानवरों के ‘ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर’ के कर्मी संयुक्त रूप से प्रयास कर रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu