एसयूवी के दीवार से टकराने की दुर्घटना में दूल्हे समेत आठ लोगों की मौत

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 05 Jul 2025 03:51 PM
एसयूवी के दीवार से टकराने की दुर्घटना में दूल्हे समेत आठ लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक ‘एसयूवी’ कार के एक स्कूल की दीवार से टकरने की दुर्घटना में दूल्हे समेत आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये और उनका उपचार अलीगढ़ के एक अस्पताल में जारी है।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान दूल्हे सूरज (24), उसकी भाभी आशा (26), आशा की बेटी ऐश्वर्या (तीन), सचिन (22), गणेश (एक), कोमल (18), मधु (20) और कार चालक रवि (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि देवा (24) और हिमांशी (दो) का इलाज जारी है।

पुलिस के मुताबिक, देवा की हालत गंभीर है जबकि हिमांशी खतरे से बाहर है। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) अनुकृति शर्मा ने शुक्रवार को बताया था, ह्लसंभल जिले के जुनावई में एक एसयूवी अनियंत्रित होकर जनता इंटर कॉलेज की दीवार से टकरा गई। वाहन में दूल्हा समेत बाराती सवार थे। सूचना मिलने पर तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया।

उन्होंने बताया कि पांच लोगों को मृत अवस्था में जुनावई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्रत्यक्षर्दिशयों के अनुसार, कार की गति बहुत तेज थी और वह अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गयी। पुलिस के मुताबिक, कार में 10 लोग सवार थे और वे हरगोंिवदपुर गांव से बदायूं जिले के सिरतौल जा रहे थे।

इस बीच मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार रात को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल जिले में सड़क दुर्घटना पर संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला अधिकारियों को घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने और उनका उचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं। योगी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital