ECI: चुनाव आयोग ने एक बार फिर विपक्षी नेताओं के आरोपों पर पलटवार किया है। चुनाव आयोग ने राहुल गांधी, तेजस्वी यादव समेत तमाम नेताओं का नाम लिए बिना कहा कि बिना सबूत आरोप लगाने की बजाय लिखित में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि उचित कार्रवाई की जा सके। भारतीय चुनाव आयोग का कहना है कि ‘एक व्यक्ति एक वोट’ का कानून 1951-1952 में भारत के पहले चुनाव से ही अस्तित्व में है। अगर किसी के पास किसी भी चुनाव में किसी व्यक्ति की ओर से दो बार मतदान करने का कोई सबूत है, तो उसे बिना किसी सबूत के भारत के सभी मतदाताओं को ‘चोर’ बताने के बजाय एक लिखित हलफनामे के साथ चुनाव आयोग के साथ साझा किया जाना चाहिए। चुनाव आयोग ने आगे कहा कि ‘वोट चोर’ जैसे गंदे शब्दों का इस्तेमाल करके हमारे मतदाताओं के लिए एक झूठी कहानी गढ़ने की कोशिश न केवल करोड़ों भारतीय मतदाताओं पर सीधा हमला है, बल्कि लाखों चुनाव कर्मचारियों की ईमानदारी पर भी हमला है।
ECI: ‘वोट चोर जैसे गंदे शब्दों का इस्तेमाल करोड़ों मतदाताओं पर सीधा हमला’, चुनाव आयोग का विरोधियों पर पलटवार
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Thu, 14 Aug 2025 12:23 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 जननीति भारत: पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने बनाई नई पार्टी, कहा- जनता की भागीदारी, जरूरत के आधार पर फैसले और जवाबदेही
- 2 गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होगा भुगतान, सीएम विष्णु देव साय का फैसला
- 3 सड़क हादसे में विधायक के भाई समेत 3 की मौत, पूरे इलाके में पसरा मातम, मार्निग वाक के लिए निकले थे, अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर
- 4 तेंदुए का खूनी हमला, दो महिलाओं समेत तीन घायल, वन विभाग की टीम रेस्क्यू में लगी
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news