चुनावी हार निराशाजनक, ‘इंडिया’ के घटक दलों के साथ दोगुने जोश से लोकसभा चुनाव में उतरना है: खरगे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 03 Dec 2023 07:46 PM
चुनावी हार निराशाजनक, ‘इंडिया’ के घटक दलों के साथ दोगुने जोश से लोकसभा चुनाव में उतरना है: खरगे
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार पर निराशा जताते हुए रविवार को कहा कि उनका दल इन राज्यों में खुद को मजबूत करेगा तथा विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दलों के साथ मिलकर अगले लोकसभा चुनाव के लिए अपने आपको तैयार करेगा. उन्होंने तेलंगाना में कांग्रेस की जीत के लिए मतदाताओं का आभार जताया.

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर विश्वास और भरोसा जताने के लिए मैं तेलंगाना के मतदाताओं का धन्यवाद करता हूं. मैं उन सभी का भी धन्यवाद करता हूं जिन्होंने हमें छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में वोट दिया. ये चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहे हैं, परंतु हमें विश्वास है कि हम मेहनत एवं दृढ़ निश्चय से मज.बूती से वापसी करेंगे.”

उन्होंने कहा, ”कांग्रेस पार्टी ने पूरे दम-ख.म के साथ इन चार राज्यों के चुनाव में भाग लिया. मैं अपने अनगिनत कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूं.” खरगे ने कहा, ”हमें इस हार से हताश हुए बग.ैर ‘इंडिया’ के घटक दलों के साथ दोगुने जोश से लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग जाना है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu