नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 04 Oct 2024 03:46 PM
नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी
ऑडियो सुनें

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर व दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर सुरक्षाबल के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया।

उन्होंने बताया कि अपराह्न लगभग एक बजे जब सुरक्षाबल नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना वाली जगह पर पहुंचे तो उन्होंने (नक्सलियों ने) गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद सुरक्षाबल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के संयुक्त बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है तथा क्षेत्र में रुक रुक कर गोलीबारी हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में सभी जवानों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है।

इस संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है। सुरक्षाबलों ने बृहस्पतिवार को बस्तर क्षेत्र के सुकमा जिले में मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों के अस्थायी शिविर को ध्वस्त कर दिया था और भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav