इंजीनियर आत्महत्या मामला: पत्नी और रिश्तेदारों ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की

प्रयागराज: इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या के मामले में उनकी पत्नी और ससुराल वालों ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। अग्रिम जमानत याचिकाएं सुभाष की पत्नी निकिता ंिसघानिया, उनकी मां निशा ंिसघानिया, भाई अनुराग ंिसघानिया और चाचा सुशील ंिसघानिया ने दायर की हैं।

बेंगलुरु सिटी पुलिस ने शुक्रवार को निकिता ंिसघानिया को समन जारी करके तीन दिन में पेश होने के लिए कहा था। सुभाष (34) ने कथित तौर पर अलग रह रहीं पत्नी और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा उत्पीड़न किए जाने के कारण बेंगलुरु में आत्महत्या कर ली थी। निकिता ंिसघानिया और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button