किसान समझ गए हैं कि प्रधानमंत्री उनके विरोधी हैं: खरगे

नयी दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को आरोप लगाया कि किसान न्याय की गुहार लगा रहे हैं क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें बार-बार धोखा दिया है. उन्होंने यह दावा भी किया कि अन्नदाता समझ गए हैं कि प्रधानमंत्री मोदी उनके विरोधी हैं.

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”अन्नदाता किसान को बार-बार क्यों न्याय के लिए दिल्ली की दहलीज. पर आना पड़ रहा है, नरेन्द्र मोदी जी? आज जब आप हरियाणा व राजस्थान के दौरे पर होंगे, तो उम्मीद है कि अन्नदाता किसान की जद्दोजहद समझने की कोशिश ज.रूर करेंगे.” उन्होंने दावा किया कि किसान न्याय की गुहार इसलिए लगा रहे हैं, क्योंकि बार-बार आपकी सरकार ने उन्हें धोखा दिया है.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ”2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी होने का धोखा, स्वामीनाथन रिपोर्ट के मुताबिक. लागत + 50 प्रतिशत एमएसपी लागू करने का धोखा, एमएसपी को क.ानूनी दर्जा देने के लिए कमेटी बनाने का धोखा, न पर्याप्त खरीदी, न उचित दाम, न कानूनी गारंटी का इंतजाम, ऊपर से खाद-डीएपी व उर्वरकों की भारी क.ल्लित से किसान परेशान.”

उन्होंने कहा, ”आपने (प्रधानमंत्री) किसानों की राह पर कंटीले तारों का जाल बिछाया, फिर से दिल्ली बॉर्डर को छावनी बनाया, आंसू गैस से उनके शांतिपूर्ण कूच को रोकने का प्रयास किया. इससे पहले उन पर रबर की गोलियां दागीं और लाठियां बरसाईं. यही नहीं, संसद में आपने खुद किसानों पर “आंदोलनजीवी” और “परजीवी” की अपमानजनक टिप्पणी की और 750 शहीद किसानों की याद में दो मिनट का मौन रखना भी मुनासिब नहीं समझा.” खरगे ने आरोप लगाया, ”इस परिस्थिति में आप और आपके कृषि मंत्री चाहे जितने भी झूठ बोल लें, अन्नदाता किसान समझ गए हैं कि आप उनके घोर विरोधी हैं. उन्होंने कहा, ”किसानों से आवाज. उठाने का उनका हक. मत छीनिए, उनके साथ अन्याय मत कीजिए.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button