कीव पर रूस का भीषण हवाई हमला; यूक्रेन ने 18 मिसाइलों को किया नष्ट

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 16 May 2023 08:50 PM
कीव पर रूस का भीषण हवाई हमला; यूक्रेन ने 18 मिसाइलों को किया नष्ट
ऑडियो सुनें

कीव. रूस ने राजधानी कीव को निशाना बनाकर भीषण हवाई हमला किया लेकिन यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली ने इसे विफल करते हुए दागी गई सभी 18 मिसाइलों को मार गिराया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यूक्रेन की राजधानी कीव में मंगलवार तड़के रूस ने हवा, समुद्र और जमीन से मिसाइल दागते हुए भीषण हमला किया. हमलों के दौरान कीव में सोमवार देर रात तेज धमाकों की आवाजें सुनी गई. हमलों में किसी के हताहत होने की अभी कोई सूचना नहीं है. पश्चिमी देशों के आपूर्ति वाले हथियारों ने हमले को रोकने में मदद की.

हमले ऐसे समय में किए गए जब यूरोपीय नेताओं ने रूस को युद्ध के लिए दंडित करने के नए तरीके खोजे हैं और चीन के एक दूत ने बींिजग के शांति प्रस्ताव पर कार्रवाई की मांग की है. इस महीने में आठवीं बार रूस ने हवाई हमलों से कीव को निशाना बनाया है. कीव सैन्य प्रशासन के प्रमुख सेरही पोपको ने कहा कि कीव पर रूस का यह हमला ‘‘ संख्या के आधार पर बेहद व्यापक था’’. उन्होंने कहा कि दनादन मिसाइलें दागी गईं. यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की के यूरोप की यात्रा सम्पन्न करने के बीच ये हमले किए गए.

पोपको ने कहा, ‘‘ प्राथमिक जानकारी के अनुसार कीव के हवाई क्षेत्र में हमले करने वालों के अधिकतर ठिकानों का पता लगा उन्हें नष्ट कर दिया गया.’’ यूक्रेन की वायुसेना ने कहा कि ड्रोन, क्रूज मिसाइल और बैलिस्टिक मिसाइल सहित विभिन्न प्रकार की 18 मिसाइलें दागी. वायु सेना के प्रवक्ता यूरी इनहात ने कहा कि सभी को मार गिराया गया.

इनहात ने सोशल मीडिया एप ‘टेलीग्राम’ पर बताया कि छह ‘ंिकजल’ एयरो-बैलिस्टिक मिसाइल को मिग-31के विमान से दागा गया. काला सागर में जहाजों से नौ क्रूज मिसाइलों और तीन जमीन आधारित एस-400 क्रूज मिसाइलों से राजधानी को निशाना बनाया गया. यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने बल की जवाबी कार्रवाई की सराहना करते हुए ट्वीट किया, ‘‘एक और अविश्वसनीय सफलता.’’ यूक्रेन में ब्रिटेन की राजदूत मेंिलडा सिमंस ने ट्वीट किया कि हमले भीषण थे.

उन्होंने लिखा, ‘‘ हिलती दीवारों के बीच रात काटना आसान नहीं था.’’ हमला ऐसे समय में किया गया है जब यूरोपीय नेता महाद्वीप के मुख्य मानवाधिकार निकाय 46 देशों की यूरोपीय परिषद के एक दुर्लभ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले हैं. इस बीच एक चीनी दूत आने वाले दिनों में यूक्रेन और रूस की यात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं क्योंकि बींिजग फरवरी में जारी शांति योजना पर जोर दे रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu