द्विअर्थी अश्लील भोजपुरी गीत गाने के आरोप में जदयू विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 13 Mar 2025 08:35 PM
द्विअर्थी अश्लील भोजपुरी गीत गाने के आरोप में जदयू विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
ऑडियो सुनें

भागलपुर. बिहार के गोपालपुर विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल के खिलाफ भागलपुर जिले में एक समारोह के दौरान द्विअर्थी अश्लील भोजपुरी गीत गाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
गोपालपुर विधानसभा सीट से कई बार विधायक रहे मंडल को होली से पहले उनके निर्वाचन क्षेत्र में आयोजित एक समारोह में एक डांसर के गाल पर नोट चिपकाते हुए देखा गया था.

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मंडल को कथित तौर पर द्विअर्थी अश्लील भोजपुरी गीत गाते हुए देखा गया था. नौगछिया थाना द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, इस संबंध में सुसंगत धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. नौगछिया थाने के अवर निरीक्षक (एसआई) सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 12 मार्च को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
अधिकारी ने बताया कि विधायक ने 10 मार्च को एक समारोह में द्विअर्थी अश्लील भोजपुरी गीत गाये थे.

बार-बार प्रयास किये जाने के बावजूद नौगछिया के पुलिस अधीक्षक टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हो सके. मंडल ने भी अपनी मामला दर्ज किये जाने पर कोई टिप्पणी नहीं दी. बिहार पुलिस ने हाल ही में अश्लील भोजपुरी गीतों पर कार्रवाई करने का आदेश देते हुए इसे ‘एक ज्वलंत सामाजिक समस्या’ बताया था, जो ‘महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालती है’ और साथ ही ‘बच्चों की मनोदशा पर बुरा प्रभाव डालती है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu