सुपरस्टार विजय के 49वें जन्मदिन पर फिल्म ‘लियो’ का पहला पोस्टर जारी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 22 Jun 2023 09:26 PM
सुपरस्टार विजय के 49वें जन्मदिन पर फिल्म ‘लियो’ का पहला पोस्टर जारी
ऑडियो सुनें

चेन्नई. दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार विजय जोसेफ के 49वें जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को उनकी तमिल फिल्म ‘लियो’ की पहली झलक जारी की गई. फिल्म ‘लियो’ में विजय और फिल्म निर्माता लोकेश कनगराज एक बार फिर से साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले दोनों ने वर्ष 2021 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मास्टर’ में साथ काम किया था.

पोस्टर में विजय हथौड़ा घुमाते नजर आ रहे हैं और उस पर लिखा है, ”बेकाबू नदियों की दुनिया में शांत जल या तो दिव्य देवता बन जाता हैं या भयानक राक्षस.” कनगराज ने ट्विटर पर फिल्म का पहला पोस्टर साझा करते हुए विजय को जन्मदिन की बधाई दी.
फिल्मकार ने लिखा, ” ‘लियो’ की पहली झलक. अभिनेता विजय अन्ना को जन्मदिन की शुभकामनाएं. आपके साथ फिर से काम करके बेहद खुश हूं. ”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu