फिल्म ‘डंकी’ का पहला गीत ‘लुट्ट पुट गया’ रिलीज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 22 Nov 2023 05:18 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. अभिनेता शाहरुख खान ने बुधवार को अपनी आगामी फिल्म ‘डंकी’ के पहले गाने की सोशल मीडिया पर रिलीज किये जाने की जानकारी दी. गायक अरिजीत सिंह की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि ‘गाना सुनकर उनमें फिर से प्यार करने की इच्छा’ जाग उठी है.

प्रीतम ने ‘लुट्ट पुट गया’ गीत के लिए संगीत दिया है, जिसे स्वानंद किरकिरे और आई.पी. सिंह ने लिखा है. इसकी कोरियोग्राफी गणेश आचार्य ने की है . राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित ‘डंकी’ 21 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी. फिल्म में तापसी पन्नू, बोमन ईरानी और विक्की कौशल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.

शाहरुख ने ‘एक्स’ पर ‘लुट्ट पुट गया’ का लिंक साझा किया है. शाहरुख ने कहा, ”अगर डांस में इससे ज्यादा छलांग लगाता तो उड़ ही जाता. मुझे उम्मीद है कि यह रोमांस तापसी और आपके दिलों में भी जरूर टेंट लगाएगा. अरिजीत आपकी आवाज ने मेरे अंदर फिर से प्यार करने की इच्छा जगा दी है.”

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 एक और त्रासदी से घिरा नेपाल, लगातार बारिश के बीच हिमलुंग बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता
  2. 2 असम में हिरासत में लिए गए सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम, अभिजीत दिपके ने किया विरोध, स्कूलों की हकीकत दिखाने आई थी सीजेपी की टीम
  3. 3 बस्तर में बाढ़ की तबाही : 300 बसाहटें प्रभावित, वायुसेना ने 12 नागरिकों को एयरलिफ्ट से सुरक्षित बचाया, नावों से 900 लोग रेस्क्यू हुए, 7300 नागरिक राहत शिविरों में शरणार्थी बने, देखिए वीडियो
  4. 4 सस्पेंस खत्म! नेताजी का देहांत प्लेन क्रैश में हो गया था.. रायपुर पहुंचे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस की स्वीकारोक्ति, नवभारत की खास बातचीत
By Yogesh Kumar Sahu