कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 21 Apr 2025 10:54 PM
कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओम प्रकाश का सोमवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ बेंगलुरु में अंतिम संस्कार किया गया. उनके बेटे कार्तिकेश ने मुखाग्नि दी. ओम प्रकाश की उनकी पत्नी और बेटी ने कथित तौर पर हत्या कर दी थी. पूर्व डीजीपी के रिश्तेदार और मित्र उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए इकट्ठा हुए. बंदूकों की सलामी के बाद विल्सन गार्डन श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया.

अंतिम संस्कार के बाद कार्तिकेश ने संवाददाताओं से कहा, ”कल की घटना के बाद मैंने शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस अपना काम कर रही है और मुझे उन पर पूरा भरोसा है. मैं आगे कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता, क्योंकि जांच में सब कुछ सामने आ जाएगा. इसका इंतजार करना चाहिए.”

कर्नाटक पूर्व डीजीपी बेटा प्राथमिकी पूर्व डीजीपी की हत्या में बेटे को मां और बहन की संलिप्तता का ‘गहरा संदेह’

कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओम प्रकाश की मौत के मामले में उनके बेटे ने अपने पिता की हत्या में अपनी मां और बहन की संलिप्तता का ‘गहरा संदेश’ जताया जिसके बाद दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने घटना के सिलसिले में ओम प्रकाश की पत्नी पल्लवी और बेटी कृति को गिरफ्तार कर लिया है.

ओम प्रकाश के बेटे कार्तिकेश ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि पल्लवी पिछले एक सप्ताह से उसके पिता को जान से मारने की धमकी दे रही थी. पूर्व डीजीपी के बेटे ने कहा, “इन धमकियों के कारण मेरे पिता अपनी बहन के घर रहने चले गए थे.” कार्तिकेश ने आरोप लगाया, “दो दिन पहले मेरी छोटी बहन वहां गई और उन पर (पूर्व डीजीपी) घर लौटने का दबाव बनाया.” शिकायत में कार्तिकेश ने कहा, “कृति पिताजी को वापस ले आई थी, जबकि वह वापस आने को तैयार नहीं थे.” उन्होंने बताया कि रविवार शाम करीब पांच बजे जब वह डोमलूर स्थित कर्नाटक गोल्फ एसोसिएशन में था, तब उसके पड़ोसी जयश्री श्रीधरन ने उसे फोन कर बताया कि उसके पिता सीढि.यों के नीचे पड़े हुए हैं.

कार्तिकेश ने बताया, “मैं घर पहुंचा (जो एचएसआर लेआउट में स्थित है) तो वहां पुलिस अधिकारी और लोग मौजूद थे. मेरे पिता खून से लथपथ पड़े थे और उनके सिर और शरीर पर घाव थे. उनके शव के पास एक टूटी हुई बोतल और एक चाकू पड़ा था. इसके बाद उन्हें सेंट जॉन्स अस्पताल ले जाया गया.” कार्तिकेश ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कहा, “मेरी मां पल्लवी और मेरी बहन कृति अक्सर मेरे पिता से झगड़ा करती थीं. मुझे पूरा संदेह है कि वे मेरे पिता की हत्या में शामिल हैं. मैं इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू करने का अनुरोध करता हूं.”

पत्नी ने पूर्व डीजीपी प्रकाश को चाकू मारने से पहले उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंका था : पुलिस सूत्र

कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओम प्रकाश की हत्या के मामले की जांच कर रही पुलिस को पता चला है कि पूर्व डीजीपी की पत्नी पल्लवी ने कथित तौर पर उन्हें चाकू मारने से पहले उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंका था. पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी.
पुलिस ने घटना के सिलसिले में ओम प्रकाश की पत्नी पल्लवी और बेटी कृति को मुख्य संदिग्ध के तौर पर गिरफ्तार कर लिया है.

सूत्रों ने कहा, “तीखी बहस के बाद पल्लवी ने प्रकाश के चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंक दिया था.” सूत्रों ने बताया कि प्रकाश जलन के कारण इधर-उधर भागने लगे, तभी पल्लवी ने उन पर चाकू से कई वार किए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने दावा किया कि इसके बाद पल्लवी ने अपने दोस्त को ‘वीडियो कॉल’ किया और कहा, ”मैंने राक्षस को मार दिया है.” सूत्रों के अनुसार, दंपति के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था.

यह भी बताया जा रहा है कि इस अपराध के पीछे की एक वजह कर्नाटक के दांदेली में स्थित एक जमीन को लेकर विवाद भी था.
पल्लवी ने कुछ महीने पहले एचएसआर लेआउट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. सूत्रों ने दावा किया कि जब वहां के पुलिसर्किमयों ने उसकी बात नहीं मानी तो उसने पुलिस थाने के सामने धरना दिया था. जांच में यह भी पता चला है कि पल्लवी को ‘सित्जोफ्रेनिया’ (एक गंभीर किस्म का मानसिक विकार) नामक बीमारी थी और वह उसकी दवा भी ले रही थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu