आगरा में राहुल की न्याय यात्रा से पहले पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह भाजपा में शामिल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 25 Feb 2024 08:34 PM
आगरा में राहुल की न्याय यात्रा से पहले पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह भाजपा में शामिल
ऑडियो सुनें

आगरा. राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के रविवार को आगरा आगमन से महज कुछ घंटे पहले कांग्रेस को तब बड़ा झटका लगा जब पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के पूर्व उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह इस्तीफा देने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये हैं.

भाजपा में शामिल होने के बारे में पूछने पर उपेंद्र सिंह ने बताया कि वह भाजपा में एक कार्यकर्ता के रूप में शामिल हुए हैं और जो पार्टी कहेगी वह काम करेंगे. भाजपा के ब्रज क्षेत्र के कार्यालय में उपेंद्र सिंह सांसद राजकुमार चाहर की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए. इससे पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को पत्र भेजा.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को भेजे पत्र में आगरा निवासी उपेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी में कुछ वर्षों से संवादहीनता की स्थिति बनी हुई है. उन्होंने पत्र में कहा कि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है और पार्टी में कुशल नेतृत्व का अभाव है जिससे आहत होकर वह कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं. पत्र की एक प्रति कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी गयी है. उपेंद्र सिंह पूर्व में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu