असम में चार बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार, वापस भेजे गए

गुवाहाटी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को कहा कि पुलिस ने बांग्लादेश के चार घुसपैठियों को गिरफ्तार कर उन्हें बांग्लादेश के अधिकारियों को सौंप दिया है. इनमें दो महिलाओं भी थीं. मुख्यमंत्री शर्मा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”भारत-बांग्लादेश सीमा पर कड़ी निगरानी रखते हुए असम पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास चार बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ा और उन्हें वापस सीमा पार भेज दिया.” चारों की पहचान मोहम्मद जहांगीर, नुकादिया बीबी, रुमाना और मोहम्मद हुसैन के रूप में हुई है.

बांग्लादेश में अशांति फैलने के बाद से, लगभग 112 लोगों को भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में पकड़ा गया और उन्हें पड़ोसी देश वापस भेज दिया गया. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पूर्वोत्तर में 1,885 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा पर अपनी निगरानी तेज कर दी है. असम पुलिस भी राज्य में किसी भी अवैध प्रवेश को रोकने के लिए हाई अलर्ट पर है. पुलिस महानिदेशक जी पी सिंह ने कहा कि बीएसएफ जहां रक्षा की पहली पंक्ति के रूप में काम करती है, वहीं असम पुलिस दूसरी पंक्ति के रूप में काम करती है और कड़ी सतर्कता बरतती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button