गांधी परिवार भारत में सबसे भ्रष्ट : हिमंत विश्व शर्मा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 18 Jan 2024 07:29 PM
गांधी परिवार भारत में सबसे भ्रष्ट : हिमंत विश्व शर्मा

ऑडियो सुनें

गुवाहाटी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि गांधी परिवार देश में सबसे भ्रष्ट है.
उनका यह बयान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस आरोप के बाद आया है कि असम में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार देश में सबसे भ्रष्ट है.

मुख्यमंत्री ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “गांधी परिवार देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है. यह ‘न्याय यात्रा’ नहीं, ‘मियां यात्रा’ है. जहां भी मुसलमान हैं, वे उन जगहों पर जाते हैं.” ‘मियां’ मूल रूप से असम में बांग्ला भाषी मुसलमानों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक अपमानजनक शब्द है. हाल के वर्षों में समुदाय के कार्यकर्ताओं ने अवज्ञा के संकेत के रूप में इस शब्द को अपनाना शुरू कर दिया है. गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ी न्याय यात्रा’ ने आज दिन में नगालैंड से असम में प्रवेश किया.

By Yogesh Kumar Sahu