जेनेलिया डिसूजा ने पूरी की ‘मिस्टर मम्मी’ की शूटिंग

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 13 Apr 2022 07:11 PM
जेनेलिया डिसूजा ने पूरी की ‘मिस्टर मम्मी’ की शूटिंग

ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने अपनी आगामी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘मिस्टर मम्मी’ की शूटिंगपूरी कर ली है. इस फिल्म में उनके पति रितेश देशमुख भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन शाद अली कर रहे हैं और पिछले महीने ही इंग्लैंड में इसके प्रोडक्शन का काम शुरू हुआ था. जेनेलिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर फिल्म की शूटिंग पूरी करने की जानकारी दी.

जेनेलिया ने लिखा, ‘‘ और अब मेरे लिए ‘मिस्टर मम्मी’ की शूंिटग पूरी हुई. फिल्म में काम करना बेहद मजेदार और रोमांचक अनुभव रहा.’’ फिल्म के निर्माताओं के मुताबिक यह एक ऐसे दंपति की कहानी है, जिनकी बच्चों को लेकर सोच एकदम अलग है. जेनेलिया और रितेश की साथ में यह चौथी फिल्म होगी. ‘‘मिस्टर मम्मी’’ का निर्माण टी-सीरीजÞ और हेक्टिक सिनेमा प्राइवेट लिमिटेड ने किया है.

By Yogesh Kumar Sahu