रोहित भाई से ‘कैप’ मिलने से मुझे अच्छा करने का भरोसा मिला : तिलक वर्मा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 04 May 2022 07:21 PM
रोहित भाई से ‘कैप’ मिलने से मुझे अच्छा करने का भरोसा मिला : तिलक वर्मा
ऑडियो सुनें

मुंबई. मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने कहा कि कप्तान रोहित शर्मा से ‘कैप’ मिलने से उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने का आत्मविश्वास मिला. वर्मा मुंबई इंडियंस के लिये इस सत्र में सर्वाधिक रन जुटाने वाले खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने 307 रन बनाये हैं. हालांकि पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियन्स के लिये यह सत्र निराशाजनक रहा है क्योंकि नौ मैचों में लगातार आठ हार के बाद टीम प्लेआॅफ की दौड़ से बाहर हो गयी. लेकिन मुंबई इंडियंस को वर्मा के रूप में शानदार खिलाड़ी मिला.

वर्मा ने ‘मुंबईइंडियंस डॉट कॉम’ से कहा, ‘‘मुझे रोहित भाई बहुत पसंद हैं, इसलिये उनके हाथों से कैप मिलने से मेरा आत्मविश्वास बढ़ गया. ’’ रोहित ने वर्मा को खेल का लुत्फ उठाने की सलाह दी. वर्मा ने कहा, ‘‘वह (रोहित) हमेशा मुझे कहते कि किसी भी परिस्थिति में दबाव नहीं लेना चाहिए और कहते, ‘जिस तरह से तुम खेल का लुत्फ उठाते हो, इसी तरह खेल का लुत्फ उठाते रहो’. ’’ वर्मा ने अपने कप्तान के बारे में कहा, ‘‘वह कहते, ‘तुम युवा हो, यह खेल का आनंद लेने का समय है. अगर आप इसे गंवा दोगे तो यह वापस लौटकर नहीं आयेगा. इसलिये जितना तुम आनंद लोगे और खेलोगे तो तुम्हें सकारात्मक चीजें ही देखने को मिलेंगी. कभी खराब दिन भी आयेंगे, अच्छे दिन भी आयेंगे. ’’

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu