गिल वनडे में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 22 Oct 2023 08:18 PM
गिल वनडे में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने
ऑडियो सुनें

धर्मशाला. भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल रविवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप मैच के दौरान एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेजी से दो हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए. गिल ने 38 पारियों में यह मुकाम हासिल किया और दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने 40 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी.

चौबीस साल के गिल को आज यह उपलब्धि हासिल करने के लिए 14 रन की जरूरत थी. उन्होंने यह उपलब्धि भारतीय पारी के सातवें ओवर में हासिल की जब उन्होंने ट्रेंट बोल्ट पर चौका लगाया. हालांकि गिल 14वें ओवर में 31 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने लॉकी फर्ग्युसन की गेंद पर कैच थमाया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu