डाकपाल आठ लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 10 Aug 2023 03:28 PM
डाकपाल आठ लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार…
ऑडियो सुनें

पणजी: गोवा पुलिस ने जमाकर्ताओं से दो साल में आठ लाख 37 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक डाकपाल को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर नारायण भागे के खिलाफ कार्रवाई की गई और उसे बुधवार को नार्थ गोवा जिले के पेरनेम में एक जांच चौकी पर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि तलवाने (महाराष्ट्र के सावंतवाड़ी) निवासी भागे उत्तरी गोवा के मोरजिम में डाकपाल था।
अधिकारी ने बताया कि मापुसा उप-मंडल के डाक निरीक्षक ने चार अगस्त को पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें आरोप लगाया गया कि भागे ने मोरजिम डाकघर में काम करते हुए एक अगस्त 2021 से सात फरवरी 2023 तक की अवधि के दौरान विभिन्न जमाकर्ताओं से 8,37,050 रुपये लिये, लेकिन नकदी उनके खातों में जमा नहीं कराई।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीम बनाईं, जिन्होंने तकनीकी निगरानी की मदद से उसका पता लगाया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पेरनेम में जांच चौकी पर गिरफ्तार कर लिया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav