गोवा में सरकारी इमारत में रखे संदूक में सोने की वस्तुएं, तांबे के सिक्के मिले : प्रमोद सावंत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 15 Mar 2024 10:27 PM
गोवा में सरकारी इमारत में रखे संदूक में सोने की वस्तुएं, तांबे के सिक्के मिले : प्रमोद सावंत
ऑडियो सुनें

पणजी. गोवा के 1961 में आजाद होने के बाद पुर्तगाली युग की एक इमारत में रखे एक मजबूत संदूक को दूसरी बार खोले जाने पर उसमें से सोने के टुकड़े और तांबे के सिक्कों सहित अत्यधिक मूल्य की कई वस्तुएं मिलीं हैं. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

सावंत ने कहा कि पणजी में लेखा निदेशालय भवन में रखे गए इस संदूक को राज्य द्वारा नियुक्त समिति की उपस्थिति में खोला गया.
मुख्यमंत्री ने कहा, ”हमें 2.23 किलोग्राम वजन के सोने के कुछ टुकड़े, 5,000 प्राचीन सिक्के, विभिन्न तिथियों के तांबे के 307 सिक्के, जिनका कुल वजन 3.15 किलोग्राम था. इसके अलावा 814 सिक्के जिनका वजन 4.78 किलोग्राम था, जिन पर अरबी में शिलालेख था, तांबे के 786 सिक्के जिन पर रानी विक्टोरिया लिखा हुआ था, घरेलू सामान जैसे गिलास आदि मिले हैं. गोवा की आजादी के बाद से यह दूसरी बार है जब यह संदूक खोला गया था. यह संदूक पहली बार वर्ष 1991 में खोला गया था. ”

सावंत ने कहा कि लेखा निदेशालय कार्यालय को हाल ही में पणजी से पोरवोरिम में नए ‘लेखा भवन’ में स्थानांतरित कर दिया गया था और खजाने वाला यह संदूक खोला गया था क्योंकि इसे नए ढांचे में स्थानांतरित करने की आवश्यकता थी. मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, ”सभी वस्तुओं का दस्तावेजीकरण किया गया और वापस उन्हें संदूक में रख दिया गया. इन वस्तुओं के कुछ नमूने राज्य संग्रहालय में प्रर्दिशत किये जाएंगे.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu