‘अच्छे दिन आने वाले हैं, मोदी जी जाने वाले हैं: अरविंद केजरीवाल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 20 May 2024 08:45 PM
‘अच्छे दिन आने वाले हैं, मोदी जी जाने वाले हैं: अरविंद केजरीवाल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधने के लिए सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 2014 के नारे में बदलाव करते हुए कहा कि ‘अच्छे दिन आने वाले हैं, मोदी जी जाने वाले हैं. ‘ उन्होंने साथ ही विश्वास जताया कि विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन लोकसभा चुनाव के बाद विजयी होकर उभरेगा.

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने उनकी अनुपस्थिति में चुनाव प्रचार अभियान का कमान संभाल लेने के लिए अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल की तारीफ की और उन्हें ‘झांसी का रानी’ बताया. सुनीता केजरीवाल भी सोमवार को चुनावी सभाओं में अरविंद केजरीवाल के साथ पहली बार नजर आयीं.

अरविंद केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर में एक नुक्कड़ सभा में कहा, ” आज मैं अपने साथ अपनी पत्नी को भी लाया हूं. उन्होंने मेरी अनुपस्थिति में प्रभार संभाल लिया था. जब मैं जेल में था, वह मुझसे मिलने आया करती थीं. मैं उनसे अपने दिल्लीवासियों का हालचाल पूछा करता था और आपको अपना संदेश भेजता था. वह झांसी की रानी की जैसी है.” सुनीता केजरीवाल ने भी लोगों को संबोधित किया और उनसे आप के पक्ष में वोट डालने की अपील की ताकि उनके पति को फिर जेल में नहीं भेजा जाए.

उन्होंने कहा, ” यह आपके आशीर्वाद का ही फल है कि मेरे पति आज यहां हमारे साथ हैं. ईश्वर उन लोगों की मदद करते हैं जो अच्छा काम करते हैं. अब यदि आप चाहते हैं कि मेरे पति जेल न जाएं जो 25 मई को आप के पक्ष में मतदान कीजिए.” अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के कथित आबकारी घोटाले से जुड़े एक धनशोधन मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था. शीर्ष अदालत ने उन्हें एक जून तक के लिए अंतरिम जमानत दी. एक जून को सात चरणों में हो रहे आम चुनाव का आखिरी चरण है. उच्चतम न्यायालय ने अरविंद केजरीवाल को दो जून को आत्मसमर्पण करने और जेल लौट जाने का निर्देश दिया. अरविंद केजरीवाल ने सत्ता में आने पर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने का अपना वादा दोहराया.

हवा बदल चुकी है, राजग की विदाई तय: कांग्रेस

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान संपन्न होने के बाद सोमवार को दावा किया कि देश की हवा बदल चुकी है और यह आंधी का रूप ले रही है तथा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की विदाई तय है. लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में कुल 49 सीट पर वोट डाले गए.

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”पांचवें चरण का मतदान ख.त्म होने के साथ ही 428 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है. निवर्तमान प्रधानमंत्री की विदाई के अब सिफ.र् 15 दिन शेष रह गए हैं.” उन्होंने दावा किया कि पहले चरण से जो रुझान शुरू हुआ था वह धीरे-धीरे मज.बूत होता जा रहा है, यह स्पष्ट है कि भाजपा, दक्षिण में साफ. और उत्तर, पश्चिम एवं पूरब में ‘हाफ’ होने जा रही है.
रमेश ने कहा, ”ऐसा लगता है कि ‘इंडिया’ गठबंधन पहले ही 272 सीटों के आंकड़े को पार कर चुका है और कुल मिलाकर 350 से अधिक सीटें जीतने की ओर अग्रसर है. मोदी जी का जाना अब लगभग तय हो गया है. कमरतोड़ महंगाई, रिकॉर्ड तोड़ बेरोजग़ारी, और संविधान को बदलने एवं आरक्षण को ख.त्म करने की भाजपा की धमकियां मुख्य रूप से वे कारण हैं, जिनकी वजह से लोग इस सरकार को सत्ता से बेदख.ल करने जा रहे हैं.”

रमेश के अनुसार, ”यह चुनाव कांग्रेस पार्टी के सकारात्मक अभियान के आसपास केंद्रित रहा है. हमारा न्याय पत्र और हमारी गारंटियां सभी दलों के प्रचार अभियान के केंद्र में रहीं. ‘खटा-खट’ के नारे ने लोगों का ध्यान इस हद तक खींच लिया है कि निवर्तमान प्रधानमंत्री भी इस पर प्रतिक्रिया देने को मजबूर हो गए.” उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रत्येक व्यक्ति के लिए मुफ्त अनाज. की मात्रा को दोगुना करने की गारंटी की घोषणा ने उत्तर और पूर्वी भारत में ज.ोरदार प्रभाव डाला है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu