सरकार ने सेना, वायुसेना की भर्ती प्रक्रिया रद्द कर युवाओं की मेहनत पर पानी फेरा: राहुल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 26 Dec 2023 10:28 PM
सरकार ने सेना, वायुसेना की भर्ती प्रक्रिया रद्द कर युवाओं की मेहनत पर पानी फेरा: राहुल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सरकार ने ‘अग्निपथ’ योजना की आड़ में 2019-21 के दौरान सेना एवं वायुसेना में स्थायी भर्ती के लिए संचालित प्रक्रिया को रद्द करके अनगिनत युवाओं की मेहनत पर पानी फेर दिया.
उन्होंने बिहार के चम्पारण से पैदल चलकर दिल्ली पहुंचे उन युवाओं से मुलाकात की जो भर्ती प्रक्रिया रद्द होने से प्रभावित हैं.

राहुल गांधी ने इन युवाओं से मुला़कात की तस्वीर ‘एक्स’ पर साझा करते हुए पोस्ट किया, “अस्थायी भर्ती के लिए लाई गयी अग्निवीर योजना (अग्निपथ) की आड़ में 2019-21 तक चली सेना एवं वायुसेना की ‘स्थायी भर्ती प्रक्रिया’ को रद्द कर सरकार ने अनगिनत परिश्रमी एवं स्वप्नदर्शी युवाओं की मेहनत पर पानी फेर दिया.”

उन्होंने कहा, “दुखद है कि ‘सत्याग्रह की भूमि’ चम्पारण से लगभग 1100 किलोमीटर पैदल चल कर अपना हक. मांगने दिल्ली आये इन नौजवानों के संघर्ष को मीडिया के किसी भी कैमरे में जगह नहीं मिली.” राहुल गांधी का कहना था, “छोटे-छोटे कमरों में रहकर बड़े बड़े लक्ष्यों को साधने वाले इन महत्वाकांक्षी छात्रों की पीड़ा शायद मुख्यधारा के मीडिया के ‘प्राइम टाइम’ में जगह ना बना सके. पर हम सिर्फ ‘रोजगार की बात’ कर रहे इन युवाओं के संघर्ष में सड़क से लेकर संसद तक उनके साथ हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu