किसानों के साथ ‘दुश्मनों जैसा व्यवहार’ कर रही है सरकार : खरगे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 04 Mar 2024 07:16 PM
किसानों के साथ ‘दुश्मनों जैसा व्यवहार’ कर रही है सरकार : खरगे
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपना आधिकार मांग रहे किसानों के साथ ‘दुश्मनों जैसा व्यवहार’ कर रही है. उन्होंने यह दावा भी किया कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देने और उनकी आय दोगुनी करने की सरकार की ‘गारंटी’ फर्जी साबित हुई है.

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “अपने चुनिंदा पूंजीपति मित्रों को फ.ायदा पहुंचाने के लिए, मोदी सरकार ने किसानों के हितों की लगातार बलि दी है. जब देश का अन्नदाता किसान बंपर फ.सल पैदा कर निर्यात करना चाहता है तब मोदी सरकार गेहूं, चावल, चीनी, प्याज., दाल आदि के निर्यात पर पाबंदी लगा देती है!” उन्होंने दावा किया कि अपने पूरे कार्यकाल में भाजपा ने ऐसा ही किया है, जिसका परिणाम यह हुआ है कि कांग्रेस-संप्रग (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) के दौरान जो कृषि निर्यात 153 प्रतिशत बढ़ा था, वो भाजपा के राज में केवल 64 प्रतिशत ही बढ़ा.

उन्होंने कहा, “मोदी सरकार की एमएसपी व “दोगुनी आमदनी” की गारंटी तो फ.ज.र्ी निकली ही, किसान विरोधी भाजपा ने हमारे 62 करोड़ किसानों की कमर तोड़ने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी.” खरगे ने आरोप लगाया कि अब जब किसान अपना हक. मांग रहे हैं, तो मोदी सरकार उनसे दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu