रंग पर्व होली के अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 07 Mar 2023 06:54 PM
रंग पर्व होली के अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

ऑडियो सुनें

रायपुर. रंगों के पर्व होली के अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है. उन्होंने कहा है कि होली का त्यौहार, देश की सांस्कृतिक एकता को मजबूती प्रदान करने में तथा भाई-चारे एवं समरसता की भावना को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है. होली की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि होली उत्साह और उमंग का त्यौहार है. होली के दिन ऊंच-नीच, छोटे-बड़े, जात-पात से परे सभी लोग आपसी स्नेह के रंग में सराबोर नजर आते हैं. यह लोगों के बीच खुशियां बांटने और आपसी भाईचारा और सौहार्द्र को मजबूत बनाने का दिन है. उन्होंने सभी लोगों से सौहार्द्रपूर्ण तरीके से सुरक्षित होली मनाने की अपील की है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu