राज्यपाल ने कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के रूप में डॉ. अरोरा की नियुक्ति का किया अनुमोदन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 01 Dec 2022 07:56 PM
राज्यपाल ने कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के रूप में डॉ. अरोरा की नियुक्ति का किया अनुमोदन

ऑडियो सुनें

रायपुर. राज्यपाल एवं कुलाध्यक्ष अनुसुईया उइके द्वारा छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) अधिनियम, 2005 की धारा 16 (1) एवं कलिंगा विश्वविद्यालय परिनियम क्रमांक-05 की कंडिका-03 के प्रावधान अंतर्गत डॉ. संदीप अरोरा को कलिंगा विश्वविद्यालय, ग्राम-कोटनी नवा रायपुर के कुलाधिपति के पद पर पुनः नियुक्त किये जाने का अनुमोदन किया गया है.

राज्यपाल उइके ने पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में संकाय अध्यक्षों की नियुक्ति की
राज्यपाल एवं कुलाधिपति अनुसुईया उइके द्वारा छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 की धारा 27 (4) के तहत् पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के कला संकाय के संकायाध्यक्ष डॉ. शैल शर्मा को विधि संकाय का प्रभारी संकायाध्यक्ष एवं शारीरिक शिक्षा अध्ययनशाला के आचार्य डॉ. राजीव चौधरी को शारीरिक शिक्षा संकाय का संकायाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इसी प्रकार छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा 23 (1) के तहत् विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष डॉ. व्यास दुबे को संकायाध्यक्ष श्रेणी से कार्यपरिषद् में सदस्य मनोनीत किया गया है. इस संबंध में आज राजभवन सचिवालय से पृथक-पृथक आदेश जारी किए गए हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu