जीएसटी परिषद की बैठक 21 दिसंबर को जैसलमेर में, बीमा कर, दर युक्तिकरण पर फैसला संभव

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 18 Nov 2024 07:39 PM
जीएसटी परिषद की बैठक 21 दिसंबर को जैसलमेर में, बीमा कर, दर युक्तिकरण पर फैसला संभव
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की बैठक 21 दिसंबर को जैसलमेर में होगी, जिसमें स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर जीएसटी से छूट या कम दर को लेकर फैसला किया जा सकता है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में उनके राज्य समकक्षों से मिलकर बनी परिषद दरों को सुसंगत करने पर भी कुछ फैसले कर सकती है. राज्य मंत्रियों की एक समिति की सिफारिशों के अनुसार आम इस्तेमाल की कई वस्तुओं पर कर दरों को 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत किया जा सकता है.

जीएसटी परिषद ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”जीएसटी परिषद की 55वीं बैठक 21 दिसंबर, 2024 को राजस्थान के जैसलमेर में होगी.” परिषद ने नौ सितंबर को अपनी पिछली बैठक में जीओएम को बीमा पर जीएसटी लगाने के बारे में रिपोर्ट देने को कहा था. रिपोर्ट को अक्टूबर के अंत तक अंतिम रूप देना था. पिछले महीने स्वास्थ्य और जीवन बीमा उत्पादों पर जीएसटी लगाने के बारे में मंत्रियों के समूह (जीओएम) की बैठक हुई थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu