गुजरात : भरूच जिले में रसायन कारखाने में भीषण आग लगी, 20 श्रमिक घायल

भरूच (गुजरात). गुजरात के भरूच जिले के दहेज में मंगलवार को एक कृषि रासायनिक कंपनी के कारखाने में भीषण आग लगने से 20 से अधिक श्रमिक घायल हो गए जिसमें नौ की हालत गंभीर है.एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिलाधिकारी तुषार सुमेरा ने बताया कि आग भारत रसायन कंपनी के कारखाने में शाम करीब चार बजे लगी.उन्होंने बताया कि आग लगने और उसके कारण हुए विस्फोट में 20 से अधिक श्रमिक घायल हुए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया, ‘‘नौ श्रमिकों की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है।’’ उन्होंने बताया कि आग लगने के समय परिसर में मौजूद अन्य 50 श्रमिकों को बाहर निकाल लिया गया और कोई श्रमिक लापता नहीं है।’’ सुमेरा ने कहा, ‘‘आग बुझा ली गई है.आग पर पूरी तरह से काबू पा लेने के बाद ही हम हताहतों की वास्तविक संख्या बता पाएंगे।’’ अधिकारी ने बताया कि रसायनों के कारण आग बुझाने के अभियान में अधिक समय लगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button