संभल में विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय पहुंची हर्षा रिछारिया, लोगों को तिलक लगाया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 16 Mar 2025 08:02 PM
संभल में विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय पहुंची हर्षा रिछारिया, लोगों को तिलक लगाया
ऑडियो सुनें

संभल. उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पहुंची एंकर से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया ने रविवार को यहां लोगों को होली की बधाई दी और एक समूह के लोगों को भाईदूज का तिलक किया. हर्षा रिछारिया महाकुंभ से सुर्खियों में आई थीं और साधु-संतों के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं.

विश्व हिंदू परिषद के संभल विभाग कार्यालय पहुंची साध्वी हर्षा रिछारिया ने लोगों के एक समूह को भाई दूज का तिलक लगाया और पत्रकारों से बात की. उन्होंने कहा, “मैंने सोचा था कि संभल आकर सनातनी भाई-बहनों से मिलूं.” हर्षा ने संभल की विरासत को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया.

उन्होंने कहा, “संभल का इतिहास वेदों, पुराणों और शास्त्रों में लिखा है कि कलयुग के अंत में भगवान कल्कि पवित्र नगरी संभल में अवतार लेंगे, ऐसी नगरी को जानना हर सनातनी का कर्तव्य है.” हर्षा ने हिंदुओं के खिलाफ अतीत में हुई हिंसा पर राजनीतिक दलों की ओर से कोई प्रतिक्रिया न दिए जाने की आलोचना की और दावा किया, “हिंदुओं के खिलाफ दंगे हो रहे हैं, उन्हें जिंदा जलाया जा रहा है, उन्हें ट्रेनों में जलाया जा रहा है, कोई भी पार्टी इस बारे में बात नहीं करती है, आज केवल एक पार्टी है, जो हिंदुओं के बारे में बात करती है और पूरा विपक्ष एक साथ आ गया है.” उन्होंने कहा, “यह जो अब एक सनातन वाली लहर चल रही है, बहुत बड़ी बात है. यह बहुत बड़ा बदलाव है, जो देश के इतिहास में हो रहा है और इस बदलाव का हिस्सा सबको बनना चाहिए.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu