हसरंगा का उदय लसिथ मलिंगा जैसा: जयवर्धने

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 12 Oct 2022 02:40 PM
हसरंगा का उदय लसिथ मलिंगा जैसा: जयवर्धने
ऑडियो सुनें

मेलबर्न: श्रीलंका के अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज माहेला जयवर्धने स्पिन आॅलराउंडर वांिनदु हसरंगा के विश्व क्रिकेट में उदय से काफी प्रभावित है और उन्हें लगता है कि वह लसिथ मंिलगा की तरह आगे बढ़ रहे हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की तरफ से खेलने वाले हसरंगा ने पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए टी20 विश्वकप में सर्वाधिक 16 विकेट लेकर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। इसके बाद उन्होंने एशिया कप की जीत में बल्ले और गेंद से अहम भूमिका निभाई। इससे वह आॅलराउंडरों की रैंंिकग में चौथे नंबर पर पहुंच गए।

जयवर्धने ने आईसीसी की समीक्षा में कहा,‘‘ जिस तरह से उसका उदय हुआ वह काफी हद तक लसिथ (मंिलगा) जैसा है। वह भी दक्षिण श्रीलंका का है और उसका व्यवहार भी मंिलगा जैसा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हसरंगा की क्रिकेट में प्रगति भी बहुत हद तक वैसी ही है जैसे कि लसिथ मंिलगा की थी। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि जब वे मैदान पर पहुंचते हैं तो मंिलगा की तरह प्रतिस्पर्धी बन जाते हैं। मुझे उनकी यह चीज बहुत अच्छी लगती है।’’

हसरंगा ने एशिया कप में नौ विकेट लिए और 66 रन बनाए तथा उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल (36 रन और 27 रन देकर तीन विकेट) में भी अहम भूमिका निभाई थी। जयवर्धने ने कहा,‘‘ पिछले 12 महीनों में उसने दिखाया कि वह कितना परिपक्व है केवल गेंदबाज के रूप में ही नहीं बल्कि बल्लेबाज के रूप में भी। मुश्किल परिस्थितियों में उसने वास्तव में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।’’

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav